जिला क्रिकेट लीगः दून बलूनी को मिला वॉक ओवर, ब्रदर्स क्लब, उत्तराखंड पुलिस और निंबस एकेडमी ने जीते मुकाबले

देहरादून क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही 73वीं जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में दून बलूनी और महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच मैच नहीं हो सका। कोरोना गाइडलाइन की वजह से स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी मैच खेलने नहीं पहुंचे। इस पर दून बलूनी को बॉक ओवर दे दिया गया। अन्य मुकाबलों में निंबस क्रिकेट एकेडमी ने आर्यन क्रिकेट एकेडमी को 37 रन से, ब्रदर्स क्लब ने बारू स्पोर्ट्स क्लब को 175 रन से हराया। ब्रदर्स क्लब के लक्ष्य पंवार ने 104 रन की पारी खेली। तीसरे मैच उत्तराखंड पुलिस ने दून डिफेंस एकेडमी को आठ विकेट से हराया।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






