Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

एनएसए अजीत डोभाल के घर में घुसने का प्रयास करने वाले को लेकर चौंकाने वाली जानकारी, माइंड कंट्रोल का शक

एनएसए अजीत डोभाल के बंगले में कार लेकर घुसने का प्रयास करने वाले व्यक्ति को लेकर चौंकाने वाली बातें सामने आ रही है। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है।

एनएसए अजीत डोभाल के बंगले में कार लेकर घुसने का प्रयास करने वाले व्यक्ति को लेकर चौंकाने वाली बातें सामने आ रही है। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। वह अजीबोगरीब बाते कर रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस को उसकी मानसिक हालत की जांच करनी पड़ी। दिल्ली पुलिस की ओर से गृह मंत्रालय को भेजी गई एक रिपोर्ट के अनुसार संदिग्ध की पहचान बेंगलुरु के 43 वर्षीय शक्तिधर रेड्डी के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की रिपोर्ट में कहा गया है कि संदिग्ध ने मानसिक अस्थिरता के अनुरूप व्यवहार का प्रदर्शन किया है। ऐसा लगता है कि उसके दिमाग और शरीर को किसी ऐसी तकनीक का उपयोग करके नियंत्रित किया जा रहा है। ऐसी तकनीकी का उपयोग ज्यादातर चीन और अमेरिका द्वारा किया जाता है।
पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने यह बताया किया कि उसने अपनी स्थिति पर चर्चा करने के लिए एनएसए अजीत डोभाल और संगठनों सहित कई अधिकारियों से मिलने की कोशिश की थी। साथ ही यह भी खुलासा किया कि उसने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर के पास पहले भी इसी तरह की शिकायत दर्ज की थी, जिसकी जांच एक वरिष्ठ अधिकारी ने की थी। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह 13 फरवरी को दिल्ली आया था। वह जिंजर होटल, सेक्टर 63, नोएडा में रूका था। उनके अनुसार, आरोपी ने एक लाल महिंद्रा एक्सयूवी किराए पर ली और बुधवार को आवास में जबरन घुसने का प्रयास किया।