Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 6, 2026

शेयर मार्केट के दिग्गज खिलाड़ी राकेश झुनझुनवाला का निधन, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

शेयर मार्केट के दिग्गज खिलाड़ी राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन हो गया। राकेश झुनझुनवाला को सुबह करीब 6.45 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया था। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। झुनझुनवाला कई स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे और उन्हें आखिरी बार एक सप्ताह पहले Akasa Air के लॉन्च पर देखा गया था। वह इस एयरलाइंस के फाउंडर भी थे, जिसे हालही में शुरू किया गया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अस्पताल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सुबह 6.45 बजे अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। वह कुछ दिन पहले भी अस्पताल में भर्ती रहकर गए थे। उन्हें 2-3 सप्ताह पहले ही अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। अस्पताल से जाने के बाद भी उनकी तबीयत सही नहीं रह रही थी। सुबह दिल का दौरा पड़ने बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। अस्पताल लाते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। दिग्गज निवेशक राकेश को दलाल स्ट्रीट के बिग बुल के रूप में भी जाना जाता है। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 5.5 बिलियन डॉलर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि राकेश झुनझुनवाला अजेय थे। वह अपने पीछे फिनान्शियल वर्ल्ड में एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं। उनका जाना दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।