Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

लॉस एंजिलिस में शूटिंग के वक्त घायल हुए शाहरुख खान, की गई सर्जरी, जवान का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

खबर आ रही है कि शूटिंग के दौरान फिल्म अभिनेता शाहरुख खान घायल हो गए थे। उनके साथ ये हादसा अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हुआ। हाल ही में वह एक शूट के लिए अमेरिका गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायल होने पर उनकी वहां सर्जरी भी करनी पड़ी है। शाहरुख के नाक में चोट लगने से खून बहने लगे, जिसके बाद उनका एक छोटा सा ऑपरेशन करना पड़ा था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ईटाइम्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा है- शाहरुख खान लॉस एंजिलिस में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे, जहां उनके नाक में चोट लग गई। उनके नाक से खून बहने लगा। इस वजह से जल्द से जल्द उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उनकी टीम को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। खून रोकने के लिए छोटी सी सर्जरी करनी पड़ेगी। ऑपरेशन के बाद शाहरुख की नाक पर बैंडेज बंधा दिख रहा था। शाहरुख अब भारत लौट आए हैं और इस चोट से उबर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शाहरुख के प्रोफेनल फ्रंट की बात करें तो इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म पठान ने हर जगह धमाल मचा के रख दिया था। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्म जवान का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर इस महीने रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर 12 जुलाई को रिलीज किया जा सकता है। ट्रेलर को टॉम क्रूज के मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकॉनिंग के साथ थिएटर में दिखाया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। इसका निर्माण शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और गौरी खान ने किया है। इसके अलावा शाहरुख के पास राजकुमार हीरानी की डंकी भी है, जिसमें विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।