Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 12, 2026

गुरुद्वारा पटेलनगर में मनाया गया शहीदी पर्व, चार साहिबजादों का बलिदान दुनिया में अतुलनीयः धस्माना

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार पुत्रों के बलिदान दिवस पर आज गुरुद्वारा श्री हरिकृष्ण साहेब पटेलनगर में शहीदी दिवस के अवसर पर शब्द कीर्तन हुए। साथ ही गुरु का लंगर लगाया गया।

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार पुत्रों के बलिदान दिवस पर आज गुरुद्वारा श्री हरिकृष्ण साहेब पटेलनगर में शहीदी दिवस के अवसर पर शब्द कीर्तन हुए। साथ ही गुरु का लंगर लगाया गया। इस अवसर पर शहीदी दिवस पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहबजादे बाबा अजित सिंह, बाबा जुझावर सिंह छोटे साहबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान अपने आप में अनोखे हैं। पूरी दुनिया के इतिहास में उनके बलिदान की कोई तुलना नहीं है।
धस्माना ने कहा कि छोटे साहेबजादे बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की उम्र मात्र 9 साल व 7 साल थी जब उनको सरहिंद के वजीर ने इस्लाम कुबूल न करने पर जिंदा चिनवा दिया था। धस्माना ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने देश और कौम के लिए अपना सारा परिवार न्यौछावर कर दिया। गुरु गोबिंद सिंह जी ने जब औरंगजेब के खिलाफ युद्ध शुरू किया तो मुगल सल्तनत की उल्टी गिनती शुरू हो गयी।
धस्माना ने संगतों से कहा कि पंजाब ने और गुरु की सिखों ने देश को हमेशा रास्ता दिखाने का काम किया है। आज एक बार पंजाब और पंजाब के सिख भाई देश को गुलाम बनाने की साजिश के खिलाफ किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं। इसलिए साहिबजादों के शहीदी पर्व पर संगतों को उनके अभियान की सफलता के लिए गुरु महाराज के चरणों में अरदास करनी चाहिए।
इस अवसर पर सिंह सभा पटेलनगर की ओर से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मेयर सुनील उनियाल गामा व सिंह सभा आढ़त बाजार के नव निर्वाचित अध्यक्ष सरदार गुरु बक्श सिंह, महामंत्री गुलजार सिंह, सदर डीएस मानसरदार अमरजीत सिंह व अन्य पदाधिकारियों तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी को गुरु का सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।