Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 6, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में निखरी भारत की छविः गोयल

बसंत बिहार में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात को सुनने के पश्चात हुए कार्यक्रम में उत्तरखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला है।


बसंत बिहार में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात को सुनने के पश्चात हुए कार्यक्रम में उत्तरखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला है। उन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए न्यौछावर किया हुआ है। मोदी ने उनके 13 साल के गुजरात जैसे समृद्ध राज्य के मुख्य मंत्रित्वकाल या 6 वर्षों के प्रधानमंत्रित्व काल के दौरान कभी उनकी सत्ता से परिवार को लाभान्वित नहीं किया। सत्ता उनके लिए राष्ट्र निर्माण एवं सेवा का माध्यम ही है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर किसी पूंजी पति को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाना कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन है। मोदी सरकार ने किसानों को अधिक सम्मान, सुरक्षा, स्वतंत्रता और साधन उपलब्ध कराए हैं। पूर्व की सभी सुविधाओं को भी मजबूत करते हुए आगे बढ़ाने का काम किया है। मोदी उन समस्याओं से सीधे टकराए हैं, जिससे पूर्व प्रधानमंत्री बचते रहे हैं। उन्होंने तीन तलाक धारा 370, 35 ए, राम मंदिर जैसे विषय जो वर्षानुवर्ष से लंबित थे, को ना सिर्फ एड्रेस किया बल्कि उनका समाधान भी कर दिया।
गोयल ने केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर वार्ड 37 के पार्षद अंकित अग्रवाल, भाजपा वार्ड अध्यक्ष बीएस रावत, कमल दुरेजा, कर्नल छाबरा, कैप्टन पीएस बिष्ट, डा. आरआर सिंह, आरएस सेठी, हरजिंदर कुमार, हरीओम अग्रवाल, पीपी जैन, लक्ष्मी प्रसाद आदि गणमान्य नागरिक तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।