Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

देहरादून में आने वाली है जोरदार सर्दी, जानिए उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क है। इसका मतलब है कि भले ही आसमान में बादल हों, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। इसके साथ ही कुछ मैदानी जिलों में कोहरे का दौर भी शुरू हो चुका है। वहीं, यदि राजधानी देहरादून की बात की जाए तो आने वाले दिनों में जोरदार सर्दी पड़ने वाली है। फिलहाल आज शनिवार आठ नवंबर की सुबह से ही देहरादून में धूप खिल गई थी। इसी तरह की स्थिति राज्य के कई जिलों में रही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, राज्य के सभी जिलों में आज आठ नवंबर से लेकर 14 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आठ और नौ नवंबर को उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कहीं कहीं छिछला से मध्यम कोहरा भी रह सकता है। फिलहाल किसी भी दिन के लिए मौसम संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, अगले पांच दिनों में एक से दो डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
फिलहाल देहरादून का तापमान ऐसा है कि धूप में निकलने पर हल्की गर्मी का अहसास हो सकता है। वहीं, घर के भीतर पंखा चलाओ या ना चलाओ, ये आपकी इच्छा और गर्मी और सर्दी झेलने पर निर्भर करता है। कई इलाकों में लोग पंखा चला रहे हैं, तो कई जगह पंखा चलाते ही सर्दी लग रही है। आठ नवंबर की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। नौ नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक अधिकतम तापमान क्रमशः 24, 24, 23, 23, 23, 22, 22 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12, 11, 11, नौ, नौ, नौ, नौ डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।