Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

दिव्यांग दंपती की सात साल की बेटी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, युवकों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी बालिका के पिता के साथ काम करता था। फुसलाकर उसे जंगल ले गया और दुष्कर्म किया।

उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी बालिका के पिता के साथ काम करता था। फुसलाकर उसे जंगल ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची पहली कक्षा की छात्रा है। मेडिकल रिपोर्ट में मासूम से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
क्षेत्र के एक गांव में कक्षा एक में पढ़ने वाली सात वर्षीय बच्ची माता-पिता दिव्यांग हैं। परिवार का खर्च चलाने के लिए वे घर में ही छोटा-मोटा काम करते हैं। समीप ही रहने वाला तुफैल अहमद (50 वर्ष) भी बच्ची के पिता के साथ काम करता था। गुरुवार को दोपहर जब तुफैल काम के मामले में बालिका के घर पहुंचा तो पिता घर पर नहीं थे। इसके बाद वह पिता से मिलाने का बहाना बनाकर को बहला फुसलाकर पिता से मिलाने के बहाने जंगल में लेकर बच्ची को बहला फुसला कर जंगल में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
इस दौरान बच्ची की चीख-पुकार सुनकर कुछ युवक घटनास्थल पर पहुंच गए और आरोपी की पिटाई कर दी। इसके बाद युवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपीत को पकड़ कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।