Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

उत्तराखंड में लगातार तीसरे दिन नहीं हुई कोरोना से कोई मौत, दो जिलों में नहीं मिले नए संक्रमित, टीकाकरण हुआ कम

उत्तराखंड में कोरोना का हमला हर दिन कमजोर पड़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार नौ जुलाई की शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 65 नए संक्रमित मिले।

उत्तराखंड में कोरोना का हमला हर दिन कमजोर पड़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार नौ जुलाई की शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 65 नए संक्रमित मिले। इस अवधिक में किसी की मौत नहीं हुई। ये लगातार तीसरा दिन है, जब कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। एक दिन पहले गुरुवार आठ जुलाई को कोरोना के 64 नए संक्रमित मिले थे। शुक्रवार को 184 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे। कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब 13 जुलाई की सुबह छह बजे तक है।

अब तक कुल 7338 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341088 हो गई है। इनमें से 326461 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7338 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 है। रिकवरी 95.71 फीसद है।
ब्लैक फंगस से एक मौत
वहीं ब्लैक के नए केस भी घटने लगे हैं। नौ जुलाई को ब्लैक फंगस के चार नए केस मिले। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई। एक मरीज डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 518 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 104 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 118 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में गुरुवार आठ जुलाई को कोरोना के 64 नए संक्रमित मिले थे। बुधवार सात जुलाई को कोरोना के 77 नए संक्रमित, मंगलवार छह जुलाई को कोरोना के 89 नए संक्रमित, सोमवार पांच जुलाई को कोरोना के 69 संक्रमित, रविवार चार जुलाई को 78 नए संक्रमित, शनिवार तीन जुलाई को कोरोना के 158 नए संक्रमित, शुक्रवार दो जुलाई को 109 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

कम हुआ टीकाकरण
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार नौ जुलाई को 391 केंद्रों में 32109 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। गुरुवार आठ जुलाई को 483 केंद्र में 35955 लोगों को, बुधवार सात जुलाई को 457 केंद्र में 46159 लोगों को, मंगलवार छह जुलाई को 767 केंद्र में 84590 लोगों को, पांच जुलाई को 845 केंद्र में 89627 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। रविवार चार जुलाई को 352 केंद्र में 57897 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार तीन जुलाई को 470 केंद्र में 43126 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।

You may have missed