Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

बारात की बस से भिड़ी दूसरी बस, सात की मौत दस घायल, सड़क किनारे पहिया बदलते समय हुआ हादसा

बारात से लौट रही बस के खराब होने पर जिस वक्त उसका पहिया बदला जा रहा था, तभी पीछे से दूसरी डग्गामार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।

बारात से लौट रही बस के खराब होने पर जिस वक्त उसका पहिया बदला जा रहा था, तभी पीछे से दूसरी डग्गामार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। हादसा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के संभल जिले में आगरा -मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई के लहरावन गांव के पास गत रात करीब एक बजे हुआ। बारात से लौट रही बस खराब हुई तो पीछे से दूसरी डग्गामार बस उससे जा भिड़ी। घायलों को इलाज के ल‍िए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।
चन्‍दौसी के सीता आश्रम से देर रात बारात की बस से लोग छपरा गांव लौट रहे थे। इस दौरान लहरावन गांव के पास बस खराब हो गई। उसका पहिया बदला जा रहा था। कुछ लोग नीचे खड़े देख रहे थे। इतने में तेज गति से आई डग्गामार बस ने जोरदार टक्‍कर मार दी। हादसे में बराती वीरपाल पुत्र ओमकार, हप्पू पुत्र श्रीराम सिंह, छोटे पुत्र राजपाल, राकेश पुत्र रूपसिंह, अभय पुत्र रामबाबू, विनीत कुमार पुत्र नेत्रपाल निवासी गांव छपरा और भूरे पुत्र राजपाल निवासी गांव कौआखेरा की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे मे 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। हादसे से असंतुलित हुई डग्गामार बस भी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। उसके चालक और परिचालक फरार हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।