Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

संभल में यूपी रोडवेज की बस और टैंकर के बीच भिड़ंत में सात की मौत, 25 घायल

यूपी के संभल में उत्तर प्रदेश रोडवेज बस और टैंकर में भीषण टक्कर होने से सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 25 लोग घायल बताये जा रहे हैं। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। अलीगढ़ डिपो की बस टैंकर से टकरा गई। बस और गैस के टैंकर की ये टक्कर आमने-सामने से हुई। यह हादसा, मुरादाबार-आगरा नेशनल हाईवे पर संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र में हुआ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ में घटना पर दुख जताते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
तेज रफ्तार कंटेनर सामने से दूसरी तरफ से आ रही रोडवेज की बस से टकरा गया। टक्कर काफी जबर्दस्त थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दुर्घटनास्‍थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने तत्‍काल पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस से मृतकों और घायलों को निकालने का काम शुरू कराया। सात शव बस से निकाले जा चुके हैं।


हादसा, मुरादाबाद-आगरा हाईवे 509 पर चंदौसी के धनारी कस्बे के पास हुआ। गैस भरे टैंकर से आमने-सामने की टक्‍कर में रोडवेज बस बुरी तरह से फट गई। बस के परखच्‍चे उड़ गए। उधर, टैंकर में गैस भरी होने की सूचना से किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका में फाय‍र बिग्रेड की गाड़ियां भी तुरंत मौके पर पहुंच गईं। हादसे के बाद बस में फंसे घायलों को आनन-फानन में अस्‍पताल पहुंचाया गया। एनएच 509 पर तत्‍काल ट्रैफिक रोक दिया गया। पुलिसकर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस मुरादाबाद से अलीगढ़ जा रही थी, जबकि गैस भरा टैंकर गुजरात से उत्‍तराखंड की ओर जा रहा था।