Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं आंशिक रूप से 12 जुलाई तक रहेंगी प्रभावित

उत्तराखंड में स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और जानकारी के लिए संचालित 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार 12 जुलाई तक आंशिक रूप से प्रभावित रह सकती हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) उत्तराखंड ने हेल्पलाइन के तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आवश्यक मरम्मत एवं उन्नयन कार्य शुरू किया है। इसके चलते कॉल रिसीव करने और सेवाएं उपलब्ध कराने में अस्थायी विलंब की संभावना जताई गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राज्यभर में स्वास्थ्य सलाह, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, शिकायत निवारण तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने वाली 104 हेल्पलाइन लाखों लोगों के लिए महत्वपूर्ण सेवा है। ऐसे में विभाग ने पहले ही आमजन को संभावित व्यवधान की सूचना जारी करते हुए सहयोग की अपील की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्य विद्युत केबल का किया जा रहा प्रतिस्थापन
एनएचएम के प्रेस नोट के अनुसार हेल्पलाइन परिसर में विद्युत आपूर्ति से जुड़े आवश्यक मरम्मत कार्य चल रहे हैं। इसके तहत मुख्य विद्युत केबल को बदला जा रहा है और बिजली व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सक्षम बनाने के लिए तकनीकी उन्नयन भी किया जा रहा है। कार्य के दौरान हेल्पलाइन संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था की गई है, लेकिन तकनीकी कारणों से कुछ समय के लिए कॉल कनेक्ट होने में देरी या अस्थायी व्यवधान हो सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य भविष्य में हेल्पलाइन की सेवाओं को अधिक विश्वसनीय और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। बढ़ती कॉल संख्या और डिजिटल सेवाओं की जरूरतों को देखते हुए तकनीकी ढांचे का उन्नयन आवश्यक हो गया था। मरम्मत और प्रतिस्थापन कार्य पूरा होने के बाद हेल्पलाइन की कार्यक्षमता में सुधार आने की उम्मीद है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एनएचएम ने मांगा सहयोग
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि इस अवधि में हेल्पलाइन से संपर्क करने में किसी प्रकार की असुविधा होती है तो धैर्य बनाए रखें और विभाग को सहयोग प्रदान करें। विभागीय टीमों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सेवाएं जल्द से जल्द पूर्ण रूप से सामान्य की जा सकें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की नोडल अधिकारी डॉ. अरिता सक्सेना ने बताया कि मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। प्रयास है कि निर्धारित समय के भीतर सभी सेवाएं पूरी तरह सुचारु कर दी जाएं। उन्होंने अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आमजन से सहयोग की अपेक्षा की है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।