राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण में देरी पर धीरेंद्र प्रताप ने जताई नाराजगी, डीएम को भेजा ज्ञापन
उत्तराखंड राज्य आन्दोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के साथ ही उनके आश्रितों को दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने के मामले में देरी को लेकर कांग्रेस नेता एवं चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन भेजकर इस मामले में तेजी लाने की मांग की। उनका कहना है कि जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से की जा रही देरी के चलते राज्य आंदोलनकारियों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि अब पानी सर से निकल चुका है। उन्होंने कहा कि चिह्नित राज्य आनदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति और उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन नेगी के नेतृत्व में शुक्रवार को इस मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी का घेराव किया जाना था, लेकिन भारी बारिश की वजह से इसे रद्द करना पड़ा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा अब आंदोलनकारी चैन से नहीं बैठेंगे। ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों में धीरेंद्र प्रताप के साथ समिति के जिला अध्यक्ष विशंभर बौठियाल, केंद्रीय सचिव नरेंद्र सोठियाल, नगर अध्यक्ष ललित भद्री, केंद्रीय प्रवक्ता महेश जोशी आदि शामिल रहे। उन्होंने जिलाधिकारी से तमाम मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



