Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

एसएसपी ने रात को किया आकस्मिक निरीक्षण, चौकी प्रभारी सहित चार लाइन हाजिर, दो पीएपी कर्मियों पर भी कार्रवाई

देहरादून में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने रात को पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी का परीक्षण करने के लिए आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान चौकी प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही और शिथिलता बरतरने पर लाइन हाजिर कर दिया।

देहरादून में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने रात को पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी का परीक्षण करने के लिए आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान चौकी प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही और शिथिलता बरतरने पर लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही दो पीएसी जवानों पर भी कार्रवाई की गई।
गत रात एसएसपी अपने निजी वाहन से नगर क्षेत्र के भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने रात्रि गश्त, पिकेट ड्यूटी पर तैनात जवानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना रायपुर तथा थाना पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत बालावाला तथा बाजार क्षेत्र में पिकेट डृयूटी में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान लापरवाह पाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही ड्यूटी में नियुक्त दो पीएसी जवानों को आदेश कक्ष में पेश होने के लिए पुलिस लाइन भेजा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पूर्व में ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि डृयूटी के प्रति किसी प्रकार की उदासीनता व लापरवाही को बर्दास्त नही किया जायेगा। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
लाइन हाजिर किये गये कर्मियों का विवरण
-उप निरीक्षक प्रेम सिंह नेगी, चौकी प्रभारी बालावाला
-मुख्य आरक्षी विजय जखमोला, थाना पटेलनगर
– कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, थाना रायपुर
-कांस्टेबल आदेश कुमार, थाना पटेलनगर

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।