Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

बागेश्वर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़कर साढ़े 11 लाख से अधिक कीमत की चरस की बरामद

उत्तराखंड में बागेश्वर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े 11 लाख रुपये से अधिक की चरस बरामद की।

उत्तराखंड में बागेश्वर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े 11 लाख रुपये से अधिक की चरस बरामद की। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 11.587 किलोग्राम चरस बरामद की गई। इस चरस को तस्कर इनोवा वाहन के जरिये सप्लाई के लिए जा रहे थे। चरस की कीमत 11,58,700 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक नीलेश्वर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक इनोवा वाहन को रोककर जब तलाशी ली गई तो उक्त चरस बरामद की गई। इस दौरान वाहन में सवार पूरन चन्द्र पोखरियाल पुत्र नन्दादत्त पोखरियाल ग्राम लोदिगॉव पौडी गढवाल, प्रदीप रावत पुत्र प्रद्युमन रावत निवासी बांगखाल रांझावाला देहरादून को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे ग्रामीण क्षेत्र से चरस खरीदकर देहरादून में बेचने के लिए जा रहे थे। इस सफलता के लिए बागेश्वर के एसपी ने पुलिस टीम को एक हजार रुपये के नगत पुरस्कार की घोषणा की है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।