Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, इसी साल पत्नी का भी हुआ था कोरोना से निधन

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है। 67 की उम्र में उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े चार बजे उनका निधन हुआ।

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है। 67 की उम्र में उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े चार बजे उनका निधन हुआ। दुआ को लीवर में संक्रमण के कारण कुछ दिनों पहले परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 5 दिनों से वह अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे।
दुआ अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गए हैं। दुआ की पत्नी का इसी साल जून में कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया था। दुआ भी कोरोना से लड़े थे और इसके बाद से उनका शरीर लगातार कमजोर होता गया। दुआ का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 12 बजे लोधी श्मशान गृह में किया जाएगा। उनकी बेटी और कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने इसकी पुष्टि की है। मल्लिका ने बताया कि उनका कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-हमारे बेपरवाह, निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है।
कोरोना की दूसरी लहर में विनोद दुआ और उनकी पत्नी संक्रमित हो गए थे। दोनों की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनोद दुआ 7 जून को घर लौट आए थे। हालांकि, उनकी पत्नी का 12 जून को निधन हो गया था।
विनोद दुआ 67 साल के थे। उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था। विनोद दुआ दूरदर्शन और एनडीटीवी में काम किया। दूरदर्शन पर वह चुनाव विश्लेषण के रूप में भी जाने जाते रहे। वर्ष  1996 में वे पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार थे, जिन्हें रामनाथ गोयनका अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें 2008 में पत्रकारिता के लिए पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। विनोद दुआ ने दूरदर्शन के जनवाणी से अपनी पहचान बनाई। जून 2017 में पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी जीवन भर की उपलब्धि के लिए मुंबई प्रेस क्लब ने उन्हें रेडइंक पुरस्कार से सम्मानित किया था।
राजद्रोह का दर्ज हुआ था मुकदमा
हिमाचल प्रदेश के स्थानीय बीजेपी नेता ने पत्रकार विनोद दुआ के यूट्यूब कार्यक्रम को लेकर उनके खिलाफ राजद्रोह की एफआइआर दर्ज करायी थी। सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ शिमला में दर्ज राजद्रोह का मुकदमा खारिज करने का आदेश दे दिया था। दुआ का कहना था कि यूट्यूब चैनल में केंद्र की आलोचना के चलते उन्हें परेशान किया जा रहा है।