Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

कोरोना के बढ़ते मामलों को देख दिल्ली सरकार ने की आंशिक लॉकडाउन की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार को आंशिक लॉकडाउन लगाने का एक प्रस्ताव भेजा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि हमने केंद्र सरकार को छोटे स्तर पर लॉकडाउन के लिए एक प्रस्ताव भेजा है। यह आंशिक लॉकडाउन होगा।
सीएम केजरीवाल ने उन बाजारों को भी बंद करने की बात कही, जहां कोरोना के मामले सामने आए हैं। दिल्ली में शादी समारोह में आने वाले लोगों की संख्या भी घटाई गई है। शादी समारोह में अब केवल 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि भीड़ बढ़ने पर या कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर बाजार बंद कर दिए जाएंगे।
शादियों में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 50 लोग
केजरीवाल ने कहा कि ​कोरोना की स्थिति को ​देखते हुए कुछ अहम निर्णय किए गए हैं। कुछ समय पहले दिल्ली में जब कोरोना के मामले कम हुए थे, कोरोना ​की स्थिति में सुधार हुआ था। दिल्ली सरकार ने केंद्र की गाइडलाइंस के मद्देनजर शादियों में 50 से बढ़ाकर 200 तक लोगों के शामिल होने को मंजूरी दी थी, लेकिन अब इस आदेश को वापस लिया जा रहा है। अब इसे फिर से 200 से घटाकर 50 किया जा रहा है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि ये प्रस्ताव एलजी साहब के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर उनका अप्रूवल आ जाएगा।
दिवाली में देखने को मिली लापरवाही
केजरीवाल ने कहा क‍ि कुछ बाजारों में दिवाली के समय काफी लापरवाही देखने को मिली। सीएम ने कहा क‍ि अगर हमने पाया कि बाजारों में मास्‍क, सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा और वो जगह कोरोना हॉटस्‍पॉट बन सकती है। ऐसे में वहां पर कुछ दिनों के लिए बंद करने की इजाजत दिल्‍ली सरकार को दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *