दुस्साहस देखिए, सोशल मीडिया में जिलाधिकारी देहरादून की बना डाली आइडी, फ्राड मैसेज भेजने वालों पर नहीं जोर
उत्तराखंड में साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे अपराधी लोगों को ठगने के लिए हर दिन नए टोटके अपना रहे हैं। वहीं, ऐसे लोगों पर पुलिस का जोर तक नहीं है।
उत्तराखंड में साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे अपराधी लोगों को ठगने के लिए हर दिन नए टोटके अपना रहे हैं। वहीं, ऐसे लोगों पर पुलिस का जोर तक नहीं है। हाल ही में हमने समाचार प्रकाशित किया था कि बिजली के कनेक्शन काटने की सूचना के व्हाट्सएप के जरिये लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। ऐसे मैसेज में बिजली अधिकारी का नंबर देकर उससे बात करने को कहा जा रहा है। ऐसी घटनाओं पर पुलिस का भी बस नहीं है। पुलिस के कहना है कि ऐसे मैसेज सैकड़ों नंबर से जारी होते हैं। फिलहाल ये कहा जा सकता है कि साइबर अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। ऐसे अपराधियों ने अब देहरादून के जिलाधिकारी की ही सोशल मीडिया में फेस आइडी बना डाली है।ये पहली बार नहीं है कि किसी अधिकारी की सोशल मीडिया में फेक आइडी बनाई गई है। एक साल पहले उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के नाम से भी फेसबुक में फर्जी आइडी बनाई गई थी। जिसे पुलिस ने ब्लॉक करवाया था। अब देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आर राकेश कुमार की सोशल मीडिया में फर्जी आइडी बनाकर संचालित करने की सूचना आई है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने स्वयं लोगों से इसकी सूचना साइबर सेल के नंबर पर देने को कहा है।
देहरादून के जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जिलाधिकारी देहरादून डॉक्टर आर. राजेश कुमार के किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी के फोटो लगाकर फेक आइडी बना दी है और संचालन किया जा रहा है। इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी विकासनगर एवं तहसीलदार की ओर से जिलाधिकारी को दी गई है। जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील की है कि कोई व्यक्ति जिलाधिकारी (उनके) के नाम से फेक आईडी से वार्तालाप करते हैं तो तत्काल थाने अथवा साइबर सेल के नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
पढ़ें: आपका बिल जमा नहीं हुआ, रात को कट जाएगी बिजली, ऐसे मैसेज हो जाइए सावधान, हो जाओगे ठगी के शिकार

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






