विष्णुगाढ़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, नौ लोगों की मौत का कौन है जिम्मेदार: सूर्यकांत धस्माना
चमोली जनपद में निर्माणाधीन विष्णुगाड पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में श्रमिकों की सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज किया गया। उस पूरे क्षेत्र की भूगर्भीय परिस्थितियों पर भी गहन विचार विमर्श व अध्ययन नहीं हुआ। इसके कारण गुरुवार 13 अगस्त को निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी आने के कारण अब तक नौ श्रमिकों के मरने की खबर आ रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
यह आरोप एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि आठ महीनों में उसी परियोजना में यह दूसरी दुर्घटना है। कार्यदायी संस्था टीएचडीसी के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि टनल में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा के क्या प्रबंध उसने किए हुए थे। ना ही राज्य के आपदा प्रबंधन तंत्र के पास इसका कोई जवाब है कि उसने पहली दुर्घटना के बाद क्या टीएचडीसी को इस बाबत कोई ठोस सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि नौ श्रमिकों की जान चली गई और अनेक श्रमिक अभी घायल अवस्था में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में केंद्र व राज्य सरकार को इस दुर्घटना के लिए जवाबदेही तय कर कार्रवाई करनी चाहिए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



