Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने लगाया आरोप, राज्य आंदोलनकारियों को भिखारी बना रही राज्य सरकार

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेन्द्र प्रताप ने उत्तराखंड सरकार पर राज्य निर्माण आंदोलनकारियो को भिखारी बनाने का आरोप लगाया। देहरादून स्थित शहीद स्मारक में पिछले 60 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत राज्य आंदोलनकारियो की सुनवाई न किए जाने पर धीरेंद्र प्रताप ने राज्य सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि इतने दिन गुजरने के बाद भी किसी भी सरकार के मंत्री ने वहां जाना और उनकी सुनवाई करना उचित नहीं समझा। (खबर जारी, अगले पैरे  में देखिए)

उन्होंने कहा राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के जो तथाकथित पदाधिकारी बनाए गए हैं, उनको कोई अधिकार नहीं दिए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कहा कि वह धृतराष्ट्र ना बनें और उत्तराखंड राज्य निर्माण करने वाले आंदोलनकारियो को सम्मानपूर्वक मुख्यमंत्री कार्यालय में बुलाकर उनकी मांगों का निस्तारण करें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा यह तो सबको मालूम ही है कि अब कुछ समय चुनाव का रह गया है। यदि यह सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तो निश्चित ही आने वाली सरकार को उनकी मांगों पर विचार करना होगा। उन्होंने राज्य आंदोलनकारी द्वारा भिखारी के रूप में भीख मांगते हुए किए गए आंदोलन को सही ठहराया। साथ ही कहा कि इससे राज्य सरकार के चेहरे पर एक तरह से दाग लग गया है। इसको धोने के लिए उन्हें आंदोलनकारियों की मांगों को तत्काल पूरा करना चाहिए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।