Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 27, 2026

रूठी पत्नी बच्चों को लेकर गई मायके, लिपिक ने मनाने के लिए मांगी दो दिन की छुट्टी, प्रार्थना पत्र हुआ वायरल

सरकारी दफ्तर हो या फिर गैर सरकारी संस्थान। सभी में कार्य करने वाले कर्मचारी आकस्मिक अवकाश के लिए कई बार दूसरा बहाना बनाते हैं। कोई खुद को बीमार बताता है तो कोई अन्य किसी की मौत या फिर दूसरा कारण भी बताता है। कई लोग प्रार्थना पत्र में सच को जाहिर करते हैं। यहां छुट्टी का ऐसा पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है, जिसमें एक लिपिक ने दूसरा बहाना बनाने के बजाय सही बात बताकर छुट्टी की अर्जी दी। इसमें वजह पत्नी को मनाना बताई गई। खैर उसकी छुट्टी के आवेदन को मंजूरी दे दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये मामला उत्तर प्रदेश में कानपुर का है। कानपुर नगर के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात शमशाद अहमद ने छुट्टी के लिए अनोखा पत्र लिखा है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, उसने खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजकर अपनी रूठी हुई पत्नी को मनाने के लिए दो दिन की छुट्टी मांगी। छुट्टी का ये प्रार्थना पत्र अपने आप में नया है। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शमशाद अहमद ने प्रेम नगर के प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को पत्र लिखकर बताया कि उन्हें तत्काल छुट्टी की आवश्यकता क्यों है? अहमद के अनुसार, उनका उनकी पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद वह बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। अहमद ने अपने पत्र में कहा, कि वह उसे मना कर वापस लाना चाहता है। हिंदी में लिखे गए पत्र में उसने लिखा है कि-मैं दुखी हूं। मुझे उसे मनाने के लिए, वापस लाने के लिए उसके गांव जाना है। कृपया मेरी छुट्टी का आवेदन स्वीकार करें।