Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

आस्कर में लाइव परफार्म होगा आरआरआर का नाटू नाटू गाना, बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए है नॉमिनेटेड

साउथ की फिल्म आरआरआर फिल्म और गाने नाटू नाटू की चर्चा देश विदेश में खूब हो रही है। 95 वें अकादमी अवॉर्ड्स (Oscar 2023) में राम चरण और जूनियर एनटीआर के दमदार डांस वाला यह गाना लाइव परफॉर्म किया जाएगा। इसकी घोषणा हो चुकी है। वहीं इस गाने के सिंगर ने अपने ऑस्कर डेब्यू में परफॉर्म करने की खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है। इसके बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अकादमी अवॉर्ड्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर मंगलवार रात घोषणा की गई है कि सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काला भैरव अपने ऑस्कर डेब्यू में स्टेज पर लाइव परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा, सिंगर राहुल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट को रिशेयर किया है। वहीं पॉपुलर सिंगर रिहाना ऑस्कर में अपने अकादमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेटेड ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर के सॉन्ग लिफ्ट मी अप फ्रॉम पर परफॉर्म करती दिखेंगी। लॉस एंजिल्स के डॉली थिएटर में आयोजित 95वां अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर 2023, 12 मार्च को होने वाला है, लेकिन समय के हिसाब से यह भारत में 13 मार्च दिखाया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

एसएस राजामौली की आरआरआर से नाटू नाटू इस साल के ऑस्कर में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेटेड है। इस हिट डांस नंबर का संगीत एमएम कीरावनी ने दिया है, जबकि इसके लिरिक्स चंद्रबोस ने लिखे हैं। वहीं फिल्म की बात करें तो एसएस राजामौली की फिल्म 1920 के दशक पर सेट है, जिसके दो मुख्य किरदारों को साउथ स्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर निभा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बता दें, हाल ही में बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म आरआरआर ने 4 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। इस अवॉर्ड को लेने स्टेज पर राम चरण और एसएस राजामौली पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने बेहद खूबसूरत स्पीच दी थी, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। इतना ही नहीं सेलेब्स ने भी टीम को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए बधाई दी थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।