Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

मसूरी आइटीबीपी गेट के पास सड़क से 20 फीट नीचे कच्चे रास्ते में गिरी रोडवेज की बस, 21 लोग घायल

देहरादून मसूरी मार्ग पर बस हादसे में 21 लोग घायल हो गए हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे मसूरी से देहरादून की ओर जा रही पर्वतीय डिपो की बस सड़क से बीस मीटर नीचे कच्चे रास्ते में गिर गई। बस में 38 लोग सवार थे। इनमें 21 लोगों के घायल होने की सूचना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुलिस के मिली सूचना के मुताबिक आज रविवार करीब 13:50 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना प्राप्त हुई थी मसूरी आइटीबीपी गेट के पास एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से 20 फीट नीचे बने कच्चे रास्ते मैं गिर गई है। उक्त सूचना पर थाना मसूरी से पुलिस बल राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचा तथा राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि देहरादून पर्वतीय डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 3268 मसूरी से देहरादून की ओर जा रही थी। अचानक मसूरी आइटीबीपी गेट के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, आइटीबीपी तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाला गया। बस में ड्राइवर, कंडक्टर सहित कुल 38 लोग सवार थे। दुर्घटना में 21 व्यक्तियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *