सेवानिवृत्त पेंशनर ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से की मुलाकात, गिनाई समस्याएं, मांगा समाधान
उत्तराखंड के सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष पीडी गुप्ता के नेतृत्व मे एक शिष्टमंडल ने पर्यटन, सिचाई, संस्कृति विभाग के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पेंशनर्स की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही समाधान कराने की मांग की।
उन्होंने कैबिनेट मंत्री को बताया कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की आयुष्मान योजना की कमियों के कारण राज्य के पूर्व अधिकारी एवं कर्मचारियो को आए दिन चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। बताया गया कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की कार्मिक और पेंशनर्स के लिए बनायी गई योजना मे इनसे संबद्ध संगठनो से सकारात्मक सुझाव न लेकर इसे पेंशन मे से जबरन कटौती की जा रही है। जो कि अन्यायपूर्ण, अनैतिक असंवैधानिक है। ओपीडी की कैशलेस की जगह श्रमसाध्य चिकित्सा प्रतिपूर्ति की व्यवस्था जारी रखकर पुनः बीमार अशक्त वरिष्ठ नागरिको को अपने बिलो को पास कराने के लिए एक से दूसरे कार्यालयो मे धक्के खाने को मजबूर कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि कहा गया कैशलैस ओपीडी होने से शासन पर कोई वित्तीय भार भी अलग से नही पड़ना था। प्रतिनिधिमंडल ने पेंशन से जबरन कटौती की व्यवस्था को तत्काल समाप्त करने की भी मांग की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने अपने स्तर से सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल मे एमएस गोसाई, सुशील त्यागी, जगदीश प्रसाद रतूडी, जयनारायण अग्रवाल, लक्ष्मी प्रसाद डोभाल, जीडी शर्मा, गिरीश चन्द्र भट्ट आदि थे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






