Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 20, 2026

उत्तराखंड में आप प्रभारी ने दस विधानसभा प्रभारियों की जारी की लिस्ट

उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए आप पार्टी के प्रभारी दिनेश मोहनिया को ही संगठन में सक्रियता लाने की कसरत करनी पड़ी। इसी कड़ी में उन्होंने प्रदेश की 10 विधानसभाओं के लिए विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए हैं। 

उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए आप पार्टी के प्रभारी दिनेश मोहनिया ने संगठन में सक्रियता लाने की कसरत करनी पड़ी। इसी कड़ी में उन्होंने प्रदेश की 10 विधानसभाओं के लिए विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए हैं।
आप प्रभारी की ओर से जारी इस लिस्ट में 4 गढ़वाल और 6 कुमाऊं की विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त किए गए। गढ़वाल की 4 विधानसभाओं में केदारनाथ से सुमंत तिवारी, चौबट्टा खाल से दिग्मोहन नेगी, पौडी से मनोहर लाल पहाडी, भेल रानीपुर हरिद्वार से प्रशांत राय शामिल हैं। वहीं, कुमाऊं की 6 विधानसभाओं में बागेश्वर से बसंत कुंमार, अल्मोडा से अमित जोशी, रामनगर से शिशुपाल रावत, काशीपुर से दीपक बाली, खटीमा से एसएस कलेर और सितारगंज से अजय जयसवाल को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।
आप प्रभारी ने आगे कहा कि पार्टी बड़ी तेजी से संगठन विस्तार कर रही है। प्रदेश में सभी वर्गों के लोग आप की नीतियों और काम की राजनीति से प्रभावित होकर लगातार आप परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि, अब प्रदेश में लोग कांग्रेस बीजेपी से ऊब चुके हैं और तीसरे विकल्प के रुप में आप पार्टी पर लोगों का भरोसा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा 20 वर्षों में विकास का जो पहिया प्रदेश में घूमना चाहिए था। आज प्रदेश उससे कोसों पीछे है। आज भी स्वास्थय, बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार जैसी समस्याएं प्रदेश में मुंह बाएं खडी हैं। जिनसे कोई भी सरकार निजात नहीं दिला पाई है। अब विकल्प के तौर पर जनता की उम्मीद आप पार्टी पर टिकी है। उन्होंने कहा 2022 में बदलाव आएगा और प्रदेश में आप पार्टी की सरकार बनेगी। अब बीजेपी और कांग्रेस से लोगों का मोह भंग हो चुका है और जनता की जो उम्मीदें आप पार्टी से हैं पार्टी उन उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगी।