प्रॉपर्टी डीलर के घर में देर रात को घुसा रिश्तेदार, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने दो साथियों को लिया हिरासत में
हरिद्वार में रविवार की देर रात एक प्रॉपर्टी डीलकर की उसके रिश्तेदार ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज में वह तमंचा लेकर जाते हुए नजर आया। फिलहाल पुलिस पकड़ से आरोपी फरार है। उसके दो साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मामला कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां का है। पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर बबलू उर्फ रविंद्र पुत्र ब्रजवीर निवासी जमालपुर कलां और उसके रिश्तेदार के बीच किसी बात पर विवाद चल रहा था। गत रात उसका रिश्तेदार बबलू के घर गया और उसे गोली मारकर निकल गया। घर के पास के ही सीसीटीवी कैमरे में उसकी तमंचा लेकर जाते हुए फुटेज दिख रही है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि प्रथम दृष्टया रंजिश से जुड़ा मामला लग रहा है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।




