उत्तरांचल प्रेस क्ल्ब की इनडोर खेल प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू
उत्तराखंड प्रेस क्लब इसी सप्ताह इनडोर खेल प्रतियोगिताएं शुरू करने जा रहा है। खेल संयोजक अभय कैंतुरा ने बताया कि इसके तहत पहले चरण में कैरम, शतरंज और टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इसके बाद दूसरे चरण में क्रिकेट प्रतियोगिता कराने पर विचार किया जा रहा है। तात्कालिक स्थितियों को देखते हुए इसका शिडयूल तैयार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पहले चरण की प्रतियोगिताओं के लिए आज से पंजीकरण शुरू हो गया है, जो 29 अक्टूबर तक चलेगा। कैरम, शतरंज और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रत्येक का इंट्री शुल्क 50 रुपये मात्र रखा गया है। इच्छुक खिलाडी जल्द से जल्द अपना पंजीकरण क्लब कार्यालय में करवा दें। 60 साल से अधिक उम्र वाले खिलाड़ियों का अलग ग्रुप बनाया गया है। वे अपनी इंट्री इस वर्ग में ही कराएं। तीनों ही प्रतियोगिताएं 30 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच संपन्न कराई जाएगी।
गुलदस्ता के चौथे अंक के लिए लेखन सामग्री आमंत्रित
उत्तरांचल प्रेस क्लब नवंबर में अपनी त्रैमासिक पत्रिका “गुलदस्ता” का चौथा अंक वार्षिकांक के रूप में प्रकाशित करने जा रहा है। यह अंक समसामयिक विषयों पर केंद्रित रहेगा। क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र सती एवं महामंत्री संजीव कंडवाल के मुताबिक सभी सदस्य अपनी रचनाओं (लेख, कविता, कहानी आदि) के माध्यम इस अंक को समृद्ध कर सकते हैं। भेजी जाने वाली संपूर्ण सामग्री तथ्यपरक एवं सारगर्भित होनी चाहिए। रचना पूरी तरह मौलिक हो और 30 अक्टूबर शाम पांच बजे तक प्रेस क्लब स्मारिका समिति को उपलब्ध का दी जाए। रचना के संबंध में अंतिम निर्णय का अधिकार समिति का होगा।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






