Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में कमी, उत्तराखंड की रिपोर्ट गायब

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से इसमें कमी दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड ने केंद्र को कोरोना संबंधी रिपोर्ट भेजी ही नहीं। शनिवार 20 मई की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 781 नए संक्रमित मिले। इस दौरान छह मौत दर्ज की गई। ऐसे में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 531824 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1193 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। अब कोरोना से स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा 44445206 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 8675 है। एक दिन पहले शुक्रवार को देशभर में 978 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,66,96,850 वैक्सीनेशन हो चुका है।

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शुक्रवार 19 मई को कोरोना के 865 नए संक्रमित मिले और चार मौत, गुरुवार 18 मई को कोरोना के 906 नए संक्रमित और 20 मौत, बुधवार 17 मई को कोरोना के 1021 नए संक्रमित और चार मौत दर्ज की गई।मंगलवार 16 मई को कोरोना के 655 नए संक्रमित और 12 मौत, सोमवार 15 मई को कोरोना के 801 नए संक्रमित और आठ मौत, रविवार 14 मई को कोरोना के 1272 नए संक्रमित और तीन लोगों की मौत, शनिवार 13 मई को कोरोना के 1223 नए संक्रमित और 14 मौत दर्ज की गई थी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।