Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 2, 2026

उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों में जारी रहेगी बारिश, मैदानों में 23 मई से संभावना, दो दिन का अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बारिश का दौर जारी है। वहीं, मैदानी इलाके तप रहे हैं। 23 मई से मैदानों में भी बारिश की संभावना है। ऐसे में दो दिन का यलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल देहरादून सहित आसपास के इलाकों में शनिवार को मौसम साफ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 20 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और अल्मोड़ा जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। अन्य जिले शुष्क रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
21 मई को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद 22 मई को उत्तरकाशी, चमोली जिले के साथ ही कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में बारिश हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 23 मई को राज्य के जिलों में कहीं कहीं, 24 मई को अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। ऐसे में 23 मई को आकाशीय बिजली चमकने, तथा तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट है। 24 मई के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
शनिवार 20 मई की पूर्वाह्न पौने 12 बजे देहरादून का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 34 और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। 21 मई को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 23 डिग्री, 22 मई को अधिकतम 38 व न्यूनतम 23 डिग्री, 23 मई को अधिकतम 37 व न्यूनतम 24 डिग्री तापमान रह सकता है। 24 मई को तापमान गिरेगा और अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री, 25 मई को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रह सकता है। 26 मई को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 19, 27 मई को अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान 22 मई से लेकर 26 मई तक देहरादून में कहीं कहीं बादल रहेंगे। 24 और 25 मई को देहरादून में बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।