Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

इस दशहरे में रावण भी देगा कोरोना से लड़ने का संदेश, मुंह पर होगा मास्क, हाथ में बोतलें

कोरोना ने इस बार लोगों की जीवनशैली को भी बदल दिया। इसने देश की बड़ी संख्या को जहां बेरोजगार कर दिया। वहीं, कई लोगों को बीमार। यही नहीं कई मौत के आगोश में समा गए। अब असत्य पर सत्य की विजय, या फिर कहें बुराई पर अच्छाई की जीत वाले त्योहार दशहरे के मायने भी बदल गए।
ये हैं हथियार
अब सत्य की जीत, बुराई का अंत नहीं, बल्कि दुनियां में आतंक फैला रही इस महामारी का अंत ही सभी का प्रमुख ध्येय हो गया। इस बीमारी को मारने के लिए अभी अस्त्र, शस्त्र यानी हथियार रूपी दवा नहीं बनी। तब तक इससे लड़ने के लिए सिर्फ सुरक्षा के तीन नियम शारीरिक दूरी, मुंह व नाक पर मास्क, किसी वस्तु या व्यक्ति को स्पर्श करने के बाद हाथों को बार-बार साफ करना ही इससे लड़ने वाले तीर कमान, तलवार हैं।
रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के मुंह पर मास्क
दशहरा नजदीक आते ही उत्तराखंड के देहरादून में आयोजक समिति भी पुतला बनाने तैयारी में लग गई हैं। इस बार खास बात यह है कि सामान्य धनुष और तीर अलंकरणों के बजाय रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले मास्‍क पहने हुए होंगे। साथ ही हाथों में में सैनिटाइटर की बोतलें लिए होंगे। मास्‍क में लिखें संदेश के माध्यम से व्यक्तियों को वैश्विक महामारी कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा।
आयोजन का आकार कर रहे हैं छोटा
पहले जहां रावण के पुतले पचास फुट से अधिक ऊंचाई के होते थे। इस बार आयोजन समितियां छोटे पुतले बना रही हैं। यही नहीं आयोजन का आकार भी छोटा किया जा रहा है। ताकी लोगों की ज्यादा भीड़ जमा न हो। दशहरा कमेटी प्रेमनगर और दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी के लिए कारीगर इन दिनों पुतलों को आकार देने में लगे हैं। 25 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा।
धर्मशाला समिति दशहरा कमेटी प्रेमनगर के संरक्षक संदीप पुंज ने बताया कि बरातघर में तीनों पुतले 30 फीट के बनाए जा रहे हैं। दशहरा ग्राउंड में पर्व के दिन दहन किए जाएंगे। वहीं, दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष संतोख नागपाल ने बताया कि इस बार मच्छी बाजार में सिर्फ एक ही पुतला 20 फीट का बनाया जा रहा है, जिसे दशहरा पर्व पर बन्नू स्कूल के प्रांगण में दहन किया जाएगा। हालांकि अभी प्रशासन की ओर से पुतला दहन के संबंध में कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं।