Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 27, 2026

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 59 हजार के पार, आज हुई 14 की मौत

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 59 हजार के पार हो गया। चिंताजनक बात ये है कि प्रदेश में मौत का आंकड़ा भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी 14 लोगों की कोरोना से जान गई।


उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 505 संक्रमित मिले। वहीं, 770 लोग स्वस्थ भी हुए। 14 लोगों की आज कोरोना से मौत हुई। वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 59106 है। इनमें से 53632 लोग स्वस्थ हुए। 960 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।


आज देहरादून में सर्वाधिक 140 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। उधमसिंह नगर में 52, नैनीताल में 49, पौड़ी में 47 लोग कोरोना संक्रमित मिले। आज एम्स ऋषिकेश में चार, हिमालयन अस्पताल में दो, एनएनबी बेस अस्पताल श्रीनगर गढ़वाल में तीन, जिला अस्पताल चमोली में एक, डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में चार लोगों को कोरोना से मौत हुई।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed