बिग बॉस के फिनाले में पहुंचने के लिए राखी सावंत ने भेजी भगवान को मेल, रनर अप बनाने की प्रार्थना

कलर्स टीवी का सबसे धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 14’ को लेकर इन दिनों दर्शकों में भी क्रेज है। साथ ही ये शो खूब धमाल मचा रहा है। इस चर्चित शो का जल्द ही फिनाले होने वाला है। इसके जरिए बिग बॉस 14 के विजेता का भी पता चल जाएगा। शो की कंटेस्टेंट राखी सावंत भी फिनाले में पहुंचने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही है। हमेशा नए अंदाज में दिखने और चर्चा में रहने वाली राखी सावंत ने तो भगवान से बात करते हुए उन्हें मेल भी कर दिया है। राखी सावंत का ऐसा ही एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह भगवान से बातें करते हुए फिनाले में पहुंचाने और रनर अप बनाने की गुहार लगाते हुए दिखाई दे रही हैं।
राखी सावंत का यह वीडियो कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इसे अभी तक एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही फैंस इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। राखी सावंत वीडियो में कहती हैं-हे परमेश्वर, स्टेज तक पहुंचा दो। रणभूमि में हैं रनर अप ही बना दो प्रभू। पांच लोग हैं। एक विनर और एक रनर अप। इतना तो कर ही सकते हैं प्रभू।
इसके बाद राखी सावंत ने भगवान को मेल भी लिखा। इसमें उन्होंने कहा-हे प्रभू, कृपा करके मदद करें। फिनाले में पहुंचाएं और कोशिश करें कि मैं रनरअप भी बनूं। आशा करती हूं कि आपको मेरा मेल मिल चुका है। कृप्या करके रिप्लाई करें।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






