Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू, चार जिलों में आरेंज अलर्ट, होगी भारी बारिश

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से रुक रुक कर शुरू हुई बारिश का दौर जारी है। अधिकांश स्थानों पर शाम से देर रात को बारिश हो रही है। इससे दिन में धूप चढ़ने पर और अधिक उमस से लोग परेशान हो रहे हैं।

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से रुक रुक कर शुरू हुई बारिश का दौर जारी है। अधिकांश स्थानों पर शाम से देर रात को बारिश हो रही है। इससे दिन में धूप चढ़ने पर और अधिक उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से देहरादून के पछवादून क्षेत्र में फसलों का काफी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान ओले भी गिरे। कई स्थानों पर पेड़ भी धराशायी हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज एक जून को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। वहीं चार जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए चार जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी अन्य जिलों में यलो अलर्ट है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक, एक जून को ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। देहरादनू , बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं तेज बौछार पड़ सकती हैं। मैदानी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्र में गर्जन के गर्जन के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि दो जून का यलो अलर्ट है। इस दिन कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। मैदानी इलाकों में कहीं कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने की संभावना है। उन्होंने बताया कि तीन और चार जून को पर्वतीय क्षेत्र में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *