Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

योग गुरु बाबा रामदेव का दावा, पतंजलि ने तैयार की ब्लैक फंगस की आयुर्वेदिक दवा

कोरोना की दवा कोरोनिल के बाद अब योग गुरु बाबा रामदेव ने ब्लैक फंगस की दवा बनाने का दावा किया है।

कोरोना की दवा कोरोनिल के बाद अब योग गुरु बाबा रामदेव ने ब्लैक फंगस की दवा बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ के पतंजलि रिसर्च सेंटर ने ब्लैक फंगस की आयुर्वेदिक दवा तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही यह बाजार में उपलब्ध होगी। इसके अलावा व्हाइट और यलो फंगस की दवा पर भी शोध जारी है।
समाचार पत्र दैनिक जागरण से बातचीत में बाबा रामदेव ने उक्त दावा किया। गौरतलब है कि इसी साल फरवरी माह में बाबा रामदेव ने कोरोनारोधी दवा कोरोनिल लॉंच की थी। दावा किया गया था कि ये दवा कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ कर देगी। इस दवा को लेकर विवाद उठा तो बाद में इसे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा बताया गया। आज भी लोग कोरोना संक्रमित होने या फिर कोरोना से बचने के लिए इस दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बाबा रामदेव ने बताया कि देश में फंगस के मामले बढ़ने के बाद इस दिशा में विचार किया गया। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के दिशा-निर्देशन में पतंजलि रिसर्च सेंटर प्रमुख डा. अनुराग वार्षणेय के नेतृत्व में शोध टीम ने इस पर काम करना शुरू कर दिया था। टीम ने पांच से छह सप्ताह में यह सफलता हासिल की है। बाबा रामदेव ने पतंजलि की इस सफलता के लिए आचार्य बालकृष्ण और डा. अनुराग वार्षणेय को बधाई दी है।
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि में फंगस की दवा से संबंधित शोध अब पूरा हो चुका है। सरकारी एजेंसियों से मंजूरी लेने के साथ ही अन्य जरूरी औपचारिकताएं भी पूरी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एक से डेढ़ सप्ताह में ये काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद पतंजलि की सफलता की सार्वजनिक घोषणा कर इसे मानव मात्र की सेवा में समर्पित कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में भी वहीं ब्लैक फंगस का भी हमला लगातार हो रहा है। अब तक विभिन्न अस्पतालों में 221 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 17 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 13 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
पढ़ेंः योग गुरु बाबा रामदेव का एलान, खत्म करना चाहते हैं विवाद, मेरी उम्र अभी सिर्फ 25 साल

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।