Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में जारी रहेगी बारिश, मैदानी इलाकों में थमी, तापमान में होगी वृद्धि

पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में बारिश का जो दौर शुरू हुआ, वह अब पर्वतीय इलाकों में जारी रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्र में बारिश की संभावना कम है।

पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में बारिश का जो दौर शुरू हुआ, वह अब पर्वतीय इलाकों में जारी रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्र में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में धीरे धीरे तापमान में भी इजाफा होगा और गर्मी कुछ परेशान कर सकती है।
आज के मौसम का हाल
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज यानि कि 22 जून को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। शेष इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। ऐसे में मैदानी क्षेत्र में धीरे धीरे गर्मी भी बढ़ेगी।
आगामी मौसम का हाल
23 जून को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 24 जून को चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। इसी तरह का मौसम 25 जून को भी रहेगा। 26 जून को कुमाऊं मंडल के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अन्य इलाके शुष्क रह सकते हैं।
तापमान की स्थिति
यदि हम आज यानि कि बुधवार 22 जून के तापमान की बात करें तो देहरादून में सुबह 11 बजे तक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री, 23 जून को 36 और 24 डिग्री, 24 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 25 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 26 जून से तापमान में कमी आएगी। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 27 जून को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 28 जून को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 29 जून को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।