Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र में सियासी संकट छाया हुआ है। शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे बगावत पर उतरे हुए हैं और वह 40 से अधिक विधायकों के साथ हा दावा कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में सियासी संकट छाया हुआ है। शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे बगावत पर उतरे हुए हैं और वह 40 से अधिक विधायकों के साथ हा दावा कर रहे हैं। ऐसे में यदि महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन होता है तो राज्यपाल की भूमिका भी अहम हो जाती है। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राजभवन के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को जांच करने के बाद राज्यपाल कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्हें दक्षिण मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सत्तारूढ़ शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बुधवार को दावा किया कि उनके साथ 40 बागी विधायक असम के गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। गुवाहाटी एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि यहां 40 विधायक मेरे साथ मौजूद हैं। अतिरिक्त 10 विधायक जल्द ही मेरे साथ जुड़ेंगे। मैं किसी की आलोचना नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि हम दिवंगत बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना को जारी रखने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त 10 विधायक जल्द ही मेरे साथ जुड़ेंगे। मैं किसी की आलोचना नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि हम दिवंगत बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना को जारी रखने के इच्छुक हैं।
सीएम उद्धव से शिंदे ने की 10 मिनट बात
मंगलवार को शिंदे करीब 22 विधायकों के साथ गुजरात के सूरत पहुंचे थे। यहां से अब वह असम के गुवाहाटी पहुंच गए हैं। इससे पहले गत देर शाम शिवसेना के दो नेता सूरत में शिंदे से मिले और उन्होंने मनाने की कोशिश की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं के साथ मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने मिलिंद नारवेकर के फोन से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की। यह बातचीत करीब 10 मिनट तक हुई। उद्धव की पत्नि रश्मि ठाकरे से भी शिंदे से बातचीत हुई है। शिंदे ने कहा कि वो पार्टी की भलाई के लिए यह कदम उठा रहे हैं। अब तक उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है और न ही किसी दस्तावेज़ पर दस्तखत किए हैं। सीएम उद्धव ठाकरे ने शिंदे से विचार कर वापस आने के लिए कहा है। फिलहाल इस बातचीत से कोई हल नहीं निकला। शिंदे ने एक शर्त रखी कि एनसीपी और कांग्रेस की बजाय बीजेपी के समर्थन से महाराष्ट्र में सरकार बनाई जाए। पता ये भी चल रहा है कि एकनाथ शिंदे अपने विधायको की सही संख्या वाला पत्र राज्यपाल को सौंपने वाले हैं। शिंदे ने अपने साथ 40 विधायको के साथ होने का दावा किया है।
सरकार बनाने की संभावनाएं तलाश रही बीजेपी
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार शाम को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाने की संभावना तलाश रही है। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रहे नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि सत्ता के आसानी से हस्तांतरण हमारी प्राथमिकता है। बताया तो ये भी जा रहा है कि शिंदे के समर्थन में आए कई विधायकों के खिलाफ ईडी और सीबीआइ जांच भी चल रही है। ऐसे में शिंदे बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाने के पक्ष में दिख रहे हैं।