Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में सात दिन तक भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, फिर भी देहरादून में बढ़ेगी गर्मी

उत्तराखंड में मई माह में बारिश का सिलसिला अधिकांश जिलों में जारी है। हालांकि, राज्य के सारे जिलों में हर दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके बावजूद कई बार कुछ जिलों के कुछ हिस्से सूखे रह रहे हैं। फिलहाल रात और दिन में गर्मी से हल्की राहत है। अभी संभावना है कि आज के दिन को मिलाकर सात दिन तक राज्यभर के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसके बावजूद देहरादून का तापमान धीरे धीरे बढ़ने लगेगा और लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है। फिलहाल देहरादून शहर में सात मई को बारिश नहीं हुई और आज आठ मई को भी कहीं धूप और कहीं बादल हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज आठ और नौ मई को कुछ जिलों में बहुत हल्की से हल्की और कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 10 और 11 मई को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में बहुत हल्की से हल्की और अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। 12 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की, 13 और 14 मई को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिले शुष्क रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आठ, नौ और 11 मई के लिए उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के लिए, 10 मई को इन जिलों के साथ ही देहरादून, चंपावत और नैनीताल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीस से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
गुरुवार आठ मई की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तक देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। नौ से 15 मई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 30, 29, 31, 34, 34, 34, 35 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 21, 20, 19, 20, 19, 19, 21 डिग्री रहने का अनुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।