Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत, देहरादून से हर्षिल के लिए भरी थी उड़ान

उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले में आज गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। देहरादून से तीर्थ यात्रियों को गंगोत्री ले जा रहा हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी जिले में क्रैश हो गया। ये हादसा उत्तरकाशी में गंगनानी के पास नाग मंदिर के पास हुआ। हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना है। साथ ही एक व्यक्ति घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हादसा आज गुरुवार आठ मई की  सुबह करीब आठ बजकर 40 मिनट पर हुआ। हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था। इसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे। इनमें छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक यात्री घायल है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र उत्तरकाशी के अनुसार, सुबह 8:40 पर हादसे की सूचना मिली। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात यात्री सवार थे। मरने वालों में पांच महिलाएं शामिल हैं। मरने वालों में चार लोग मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उत्तराखंड के प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए राहत व बचाव के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने आगे लिखा कि ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।