Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 11, 2026

देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर, पांच दिन का अलर्ट, जानिए मौसम का पूर्वानुमान

पूरे उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है। साथ ही मौसम विभाग ने पांच दिन के लिए अलर्ट भी जारी किया है। एक दिन पहले बुधवार की शाम से ही देहरादून में तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई थी। गुरुवार 11 जून की सुबह बारिश का एक दौर भी चला। इसी तरह का मौसम आसपास के जिलों के साथ पर्वतीय जिलों में भी है। आसमान में बादल हैं। साथ ही गर्मी से हल्की राहत भी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 11 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, उधमसिंह नगर एवं चंपावत जिले में अधिकांश स्थानों पर, शेष जिलों में अनेक स्थान पर हल्की से मध्यम बैारिश गर्जन के साथ हो सकती है। 4400 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्र में बारिश भी संभावित है। 12 जून को भी इसी तरह का मौसम रह सकता है। हालांकि, बर्फबारी 4200 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

13 जून को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की, पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 4200 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी की भी संभावना है। 14 जून को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में बहुत हल्की से हल्की, पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। 15 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले में हल्की से मध्यम, शेष पर्वतीय जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी तरह का मौसम 17 जून तक रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के मैदानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक, पर्वतीय क्षेत्र में सामान्य से कम रहा। अगले दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। मौसम विभाग ने आज 11 जून और कर 12 जून के लिए राज्य के कई जिलों में ओरेंज अलर्ट और कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। 13 से 15 जून तक राज्य के बारिश प्रभावित जिलों में येलो अलर्ट है। पांचों दिन तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
गुरुवार 11 जून की सुबह करीब साढ़े 10 बजे तक देहरादून का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। 11 से 17 जून तक अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 31, 32, 33, 33, 34, 34 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22, 22, 23, 24, 24, 25, 26 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *