Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

वीडियोः जानिए एक सप्ताह का देश भर में मौसम का हाल, तीन से पांच जनवरी तक हो सकती है बारिश व बर्फबारी


भारत मौसम विभाग के मुताबिक तीन जनवरी से देश भर में शीत लहर में कमी आएगी। साथ ही मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, तीन से पांच जनवरी तक पहाड़ों में हिमपात की संभावना जताई गई है। मैदानी क्षेत्र में ओलावृष्टि और हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्र के साथ ही मैदानी इलाकों के लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
भारत मौसम विभाग के वैज्ञानिक आनंद शर्मा के मुताबिक तीन जनवरी से शीत लहर में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में दो बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए। इससे 24 व 25 दिसंबर और 27 से 29 दो पश्चिमी विक्षोभ आए। इससे कहीं पहाड़ों में हिमपात व बर्फबारी हुई। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। तीन जनवरी से पांच जनवरी तक इसका असर रहेगा।

इस दौरान ओलावृष्टि की संभावनाएं बढ़ेंगी। ज्यादा बारिश नहीं होगी, हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्र में भारी हिमपात हो सकता है। तीन से पांच पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में ओलावृष्टि होगी। इनमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश में वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है। दक्षिण भारत में भी इक्का दुक्का स्थान तमिलनाडू, पुड्डूचेरी, केरल में बारिश होगी। इस दौरान कोल्ड डे कंडीशन खत्म हो जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के दौरान तीन से पांच डिग्री न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि कोल्ड डे कंडीशन पांच जनवरी तक दक्षिण भारत में मिल सकती है। जैसे ही पस्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।