Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

राहुल गांधी बोले- भाजपा की रक्षा के लिए राज्यपाल असंवैधानिक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी समय समय पर ट्विट के जरिये केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमले करते रहते हैं। कभी महंगाई, कभी किसान आंदोलन को लेकर उनके ट्विट सामने आ रहे हैं।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी समय समय पर ट्विट के जरिये केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमले करते रहते हैं। कभी महंगाई, कभी किसान आंदोलन को लेकर उनके ट्विट सामने आ रहे हैं। किसान आंदोलन और महंगाई को लेकर तो लगातार वह ट्विट कर रहे हैं। अब उन्होंने मणिपुर के 12 भाजपा विधायकों को लेकर भी ट्विट किया।
राहुल गांधी ने उन विधायकों के अयोग्य होने का इशारा किया और कहा कि भाजपा की रक्षा के लिए राज्यपाल असंवैधानिक हो गए हैं। उन्होंने ट्विट किया कि- 12 भाजपा मणिपुर के विधायकों को लाभ के पद के मामले में 2018 में अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए था। अब ईसीआई का कहना है कि मणिपुर के राज्यपाल को पहले ही इस बारे में निर्देश दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आगे लिखा- भाजपा की रक्षा के लिए राज्यपाल का पूर्ण रूप से असंवैधानिक।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।