Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

कैंब्रिज विश्वविद्यालय के कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज में बोले राहुल गांधी-भारत में बोलने की अनुमति देने वाली संस्थाओं पर सुनियोजित हमला

कैंब्रिज विश्वविद्यालय के कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भारत को बोलने की अनुमति देने वाली संस्थाओं पर सुनियोजित हमला हो रहा है।

कैंब्रिज विश्वविद्यालय के कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भारत को बोलने की अनुमति देने वाली संस्थाओं पर सुनियोजित हमला हो रहा है। बातचीत को बाधित किए जाने के कारण सरकार की नीतियों को गोपनीय तरीके से प्रभावित या नियंत्रित करने वाले प्रभावशाली लोग या एजेंसियां देश में संवाद को नए तरीके से परिभाषित कर रही हैं।
प्रतिष्ठित कैंब्रिज विश्वविद्यालय के कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज में सोमवार शाम को ‘इंडिया एट 75’ नामक एक कार्यक्रम के दौरान गांधी ने छात्रों, विशेषकर भारतीय छात्रों के सवालों का जवाब दिया। कार्यक्रम में गांधी ने हिंदू राष्ट्रवाद, कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार की भूमिका और देश के लोगों को संगठित करने के प्रयासों जैसे व्यापक विषयों पर बात की। विश्वविद्यालय में भारतीय मूल की शिक्षाविद डॉ श्रुति कपिला के साथ बातचीत में गांधी ने उन सब बिंदुओं को दोहराया, जिन पर उन्होंने पिछले सप्ताह एक सम्मेलन के दौरान बात की थी। उन्होंने सरकारी नीतियों को गोपनीय तरीके से प्रभावित या नियंत्रित करने वाले प्रभावशाली लोगों या एजेंसियों के भारतीय राजनीति पर प्रभाव का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा हमारे लिए, भारत तब जीवंत होता है, जब भारत बोलता है और जब भारत चुप हो जाता है तब निष्प्राण हो जाता है। मैं देखता हूं कि भारत को बोलने की अनुमति देने वाली संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है। संसद, चुनाव प्रणाली, लोकतंत्र की बुनियादी संरचना पर एक संगठन द्वारा कब्जा किया जा रहा है। बातचीत को बाधित किए जाने के कारण सरकारी नीतियों को गोपनीय तरीके से प्रभावित या नियंत्रित करने वाले प्रभावशाली लोग या एजेंसियां, इन रिक्त स्थानों में प्रवेश कर रही हैं। साथ ही देश में संवाद को नए तरीके से परिभाषित कर रही हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।