Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

16 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद का कमाल जारी, चेसेबल मास्टर्स के सेमीफाइनल में किया प्रवेश

16 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने अपना कमाल का खेल जारी रखते हुए चेसेबल मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

16 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने अपना कमाल का खेल जारी रखते हुए चेसेबल मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने चीन के वेई यी को 2.5-1.5 से हराकर ऑनलाइन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में प्रज्ञानानंद ने हमवतन ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती को हराकर मेल्टवाटर चैंपियन्स शतरंज टूर चेसेबल मास्टर्स 2022 के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। 16 वर्षीय प्रज्ञानानंद सेमीफाइनल में अनीश गिरी (नीदरलैंड) से भिड़ेंगे। दूसरी ओर विश्व के नंबर 1 मैग्नस कार्लसन दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चीन के डिंग लिरेन से मुकाबला करेंगे। 150,000 अमेरिकी डॉलर का यह टूर्नामेंट ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है।
गिरी और कार्लसन ने क्रमश: नॉर्वे के आर्यन तोरी और स्पेन के डेविड एंतोन गुजारो को हराया। वहीं लिरेन ने अजरबैजान के शखरियार मामेदियारोव को मात दी। प्रज्ञानानंदा ने छठे दौर में कार्लसन को हराया था। वह अनीश, कार्लसन और लिरेन के बाद प्रारंभिक दौर में चौथे स्थान पर थे। भारत के पी हरिकृष्णा और विदित गुजराती शीर्ष आठ में जगह नहीं बना सके।
बता दें कि ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने चेसेबल मास्टर्स ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें दौर में विश्व चैम्पियन को मैग्नस कार्लसन को भी शिकस्त दी थी। इस 16 साल के भारतीय खिलाड़ी की मौजूदा सत्र में नॉर्वे के दिग्गज ग्रैंड मास्टर पर सत्र की दूसरी जीत दर्ज की थी। उन्होंने तीन महीने पहले भी कार्लसन को हराने का कमाल कर दिखाया था।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।