Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

पुष्कर सिंह धामी कल परेड मैदान में लेंगे सीएम पद की शपथ, आएंगे पीएम मोदी, आज शहीदों को किया नमन

उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी कल 23 मार्च को देहरादून के परेड मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे। इस समारोह को भव्य बनाने के लिए बीजेपी हर संभव प्रयास कर रही है।

उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी कल 23 मार्च को देहरादून के परेड मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे। इस समारोह को भव्य बनाने के लिए बीजेपी हर संभव प्रयास कर रही है। शपथ ग्रहण का समय दोपहर ढाई बजे तय किया गया है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे।
वहीं, आज उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में कचहरी स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनो के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी। इसके पश्चात पुष्कर सिंह धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के साथ ही घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी एवं स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।