Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

यहां स्कूल में लगी ऐसी मशीन, जो बना रही हवा से पानी, पेयजल को नहीं तरसेंगे छात्र

देहरादून के दूरस्थ गांव में अब पेयजल की ऐसी मशीन लगाई गई है, जो हवा से पानी बनाएगी। इस मशीन को स्कूली छात्र छात्राओं के लिए स्थापित किया गया है।


देहरादून के दूरस्थ गांव में अब पेयजल की ऐसी मशीन लगाई गई है, जो हवा से पानी बनाएगी। इस मशीन को स्कूली छात्र छात्राओं के लिए स्थापित किया गया है। बुधवार सात अप्रैल को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ठकरासाधार कालसी में इस मशीन का उद्घाटन कर दिया गया।
उत्तराखंड पेयजल निगम ने इंडोक्रॉक इंटरप्राइजेस इंडिया प्राइवेट लि. माध्यम से इस मशीन को लगाया। ये मशीन हवा से पानी बनाती है। प्राधानाचार्य विनोद कुमार पाल ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए उपलब्ध मशीन को विद्यालय परिसर में चालू कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि मशीन से अध्ययनरत् कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के 97 छात्र छात्राओं को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा। स्कूल प्रबन्धन की ओर से जिला प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पूजा दानू सहित विद्यालय के छात्र छात्रा व अध्यापक उपस्थित रहे।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।