Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 4, 2026

उत्तराखंड में कोरोना का हमला जारी, एक दिन में मिले 787 संक्रमित, तीन मौत, 34 स्थानों पर लॉकडाउन

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना मामलों में गुरुवार को हल्का सा ब्रेक लगा। जहां बुधवार को 11 सौ से अधिक मामले आए थे, वहीं गुरुवार को 787 नए संक्रमित मिले। तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई और 265 लोग स्वस्थ हुए।


उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना मामलों में गुरुवार आठ अप्रैल को हल्का सा ब्रेक लगा। जहां बुधवार को 11 सौ से अधिक मामले आए थे, वहीं गुरुवार को 787 नए संक्रमित मिले। तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई और 265 लोग स्वस्थ हुए। वहीं, कंटेनमेंट जोन की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। अब प्रदेश में 34 स्थानों पर लॉकडाउन की स्थिति है। यहां लोगों को घर से निकलने की अनुमति नहीं है।


वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 5042 हो गए हैं। वहीं, हिमालयन अस्पताल में 69 वर्षीय पुरुष, रुड़की में 52 वर्षीय पुरुष, कोटद्वार में 78 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हुई। अब उत्तराखंड में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 105498 हो गई है। इनमें से 97000 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 1744 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। आज सर्वाधिक मामले हरिद्वार में 277 मिले। देहरादून में 239 और नैनीताल में 132 नए संक्रमित मिले।


34 स्थानों पर लॉकडाउन
उत्तराखंड में अब कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 34 हो गई है। इनमें देहरादून जिले में 22, हरिद्वार में चार, नैनीताल में सात, टिहरी में एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। एक किस्म से इन क्षेत्र में लॉकडाउन है। आवश्यक वस्तु के परिवार का एक सदस्य ही सरकारी मोबाइल वेन तक जा सकता है।