Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

किसान आंदोलन के दौरान लाल किला हिंसा मामले के आरोपी पंजाबी फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत

पंजाबी फिल्म अभिनेता और 26 जनवरी हिंसा मामले में जमानत पर रिहा दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह सड़क दुर्घटना मंगलवार की रात 9 बजकर 30 मिनट पर कुंडली मानेसर एक्सप्रेसवे पर पीपली टोल के पास हुई।

पंजाबी फिल्म अभिनेता और 26 जनवरी हिंसा मामले में जमानत पर रिहा दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह सड़क दुर्घटना मंगलवार की रात 9 बजकर 30 मिनट पर कुंडली मानेसर एक्सप्रेसवे पर पीपली टोल के पास हुई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सोनीपत पुलिस हादसे की गहनता से जांच कर रही है। सिद्धू 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में आरोपी थे। फिलहाल वह जमानत पर बाहर थे। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दीप सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी स्पॉर्कियो गाड़ी आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। वह दिल्ली से बठिंडा जा रहे थे। दीप सिद्धू की महिला मित्र भी साथ थी, जो बाल-बाल बची गईं। महिला मित्र का नाम रीना बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची। सोनीपत के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सोनीपत खरखोदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत भिजवाया है।
लाल किला हिंसा में पुलिस ने कुल 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी, जिसमें दीप सिद्धू मुख्य आरोपी थे। उन पर लाल किले पर भीड़ को उकसाने और लाल किले पर तिरंगा हटाकर निशान साहिब फहराने का आरोप था। उनके खिलाफ 26 जनवरी 2021 को कोतवाली थाने में यूएपीए और कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। उस समय सिद्धू की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा था। फरवरी 2021 में दीप को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अप्रैल 2021 में उन्हें कोर्ट ने ज़मानत दे दी थी।