Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में पंजाब की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने दिया इस्तीफा

पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। मंगलवार की दोपहर को नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। अब उनके समर्थन में पंजाब की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी इस्तीफा दे दिया।

पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। मंगलवार की दोपहर को नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। अब उनके समर्थन में पंजाब की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी इस्तीफा दे दिया। दो दिन पहले ही उन्होंने कैबिनेट की शपथ ली थी। आज मंगलवार को मलेरकोटला की विधायक रजिया सुल्ताना ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ एकजुटता दिखाते हुए इस्तीफा दे दिया।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भेजे त्यागपत्र में सुल्ताना ने कहा कि वह नवजोत सिंह सिद्धू के साथ एकजुटता दिखाते हुए इस्तीफा दे रही हैं। सुल्ताना को सिद्धू की करीबी माना जाता है। उनके पति मोहम्मद मुस्तफा सिद्धू के प्रधान रणनीतिक सलाहकार हैं, जो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी रह चुके हैं। इससे पहले आज दिन में सुल्ताना को जल आपूर्ति और स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास तथा मुद्रण एवं स्टेशनरी विभागों का प्रभार सौंपा गया था। अमरिंदर सिंह नीत सरकार में वह परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
पढ़ेंः पहले कराई उठापटक, फिर सिद्धू ने दिया पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, कैप्टन बोले-मैने पहले ही कहा था, सही व्यक्ति नहीं