Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

नहीं रहे कन्नड़ सिनेमा का सुपरस्टार पुनीत राजकुमार, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

कन्नड़ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है। वह 46 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने ट्वीट के जरिए दी है।

कन्नड़ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है। वह 46 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने ट्वीट के जरिए दी है। पुनीत राजकुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार को बेंगलुरु के बिक्रम अस्पताल में करीब साढ़े 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने ट्वीट किया है-ये दिल तोड़ने वाला है। हम हमेशा तुम्हें मिस करेंगे मेरे भाई।
उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। बॉलीवुड सिलेब्स से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक लोग उनकी मौत की खबर पर दुख जता रहे हैं। पुनीत के निधन की खबर आने के बाद कर्नाटक सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। पुनीत ने 30 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बीता साल काफी मुश्किलों भरा रहा है। इस साल भी एंटरटेनमेंट जगत से झकझोर देने वाली खबरें सामने आई हैं।
इलाज के दौरान हुआ निधन
शुक्रवार की सुबह ही पुनीत राजकुमार को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके तुरंत बाद ही उन्हें बेंगलुरू के अस्पताल में एडमिट करवाया गया। अस्पताल में ही पता चला कि पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा है। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
कर्नाटक सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट
फैंस के बीच पुनीत को अप्पू और पावर हाउस के नाम से जाना जाता था। लोग सोशल मीडिया पर लगातार पुनीत राजकुमार के निधन पर कुछ ना कुछ जरूर लिख रहे हैं। एक्टर के निधन के कुछ ही देर बाद कर्नांटक सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इसी के साथ सभी सिनेमाघरों को तुरंत बंद करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया ताकि उनके फैन्स सड़कों पर न आ जाएं।
एरिका फर्नांडिस को लगा शॉक
पुनीत राजकुमार के निधन की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने ट्वीट करके पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि दी है। एरिका फर्नांडिस ने ट्विटर पर लिखा है, ‘इस वक्त मैं शॉक में हूं। इस खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल है। जो अपनी हेल्थ को लेकर इतना सजग रहता था…बहुत जल्दी चले गए पुनीत…। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले अप्पू।’

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।