Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

घर से ही विरोध की शुरुआत, पीएम मोदी की नीतियों के खिलाफ भाई ने खोला मोर्चा, बोले-हम लोकतंत्र में हैं और गुलामी नहीं

केंद्र की नीतियों के खिलाफ अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी भी खड़े हो गए हैं। उन्होंने भी पीएम के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया।

केंद्र की नीतियों के खिलाफ अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी भी खड़े हो गए हैं। उन्होंने भी पीएम के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया। व्यापारियों से कहा कि जब तक मांगे न मानी जाएं, वे जीएसटी देना बंद कर दें। साथ ही कहा कि हम लोकतंत्र में हैं और गुलाम नहीं हैं। नरेंद्र मोदी या कोई और हो, उन्हें आपकी सुननी पड़ेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई ने महाराष्ट्र में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कारोबारियों के पक्ष में आवाज बुलंद की है। प्रह्लाद मोदी ने कहा कि जब तक मांगें न मानी जाएं, तब तक जीएसटी (GST) का भुगतान करना बंद कर दें। विरोध प्रदर्शन कर रहे के पक्ष में बोलते हुए प्रह्लाद मोदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी या कोई और हो, उन्हें आपकी सुननी पड़ेगी। प्रह्लाद मोदी का कहना है कि वो देश भर के 6.50 लाख राशन दुकानदारों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
प्रह्राद मोदी ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप एसोसिशन के उपाध्यक्ष हैं। वह पीएम नरेंद्र मोदी के भाई हैं। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि अपनी मांगें मनवाने के लिए महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज करें, ताकि उन तक संदेश पहुंचे। ठाणे में विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन ऐसा होना चाहिए कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आपके दरवाजे पर आएं।
प्रह्रलाद ने कहा कि पहले कारोबारी महाराष्ट्र के सीएम को अपनी मांगों को लेकर पत्र लिखें कि हम मांगें पूरी होने तक जीएसटी नहीं देंगे। हम लोकतंत्र में हैं और गुलामी नहीं हैं। प्रह्लाद मोदी ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कारोबारियों से मुलाकात की, जो कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से परेशानी झेल रहे हैं।
उल्हासनगर, अंबरनाथ समेत कई जगहों के व्यापारियों से उनसे मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के वक्त तमाम मानकों का उल्लंघन करने को लेकर जो मुकदमे उन पर दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाना चाहिए। व्यापारी पहले ही काम धंधा न होने से परेशान हैं। ऑनलाइन शॉपिंग से उनका धंधा चौपट हो गया है। मुंबई के सुदरवर्ती क्षेत्र में जीन्स वाशिंग यूनिट को दोबारा बहाल करने के काम में भी उन्होंने प्रह्लाद मोदी से मदद मांगी।